रामपुर। रजा लाइब्रेरी और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली केसंयुक्त तत्वाधान में रविवार से रजा लाइब्रेरी में ‘गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर- एक विचारक, कलाकार और कवि’ विषय पर 33 दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित होगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के निदेशक डा. पीआर गोस्वामी करेंगे।
रजा लाइब्रेरी में नोबल पुरस्कार विजेता प्रथम भारतीय गुरुदेव टैगोर पर रविवार को 33 दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित होगी। ‘गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर- एक विचारक, कलाकार और कवि’ नाम से रजा लाइब्रेरी और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में लगने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्र के निदेशक डा. पीआर गोस्वामी करेंगे। लाइब्रेरी केनिदेशक प्रोफेसर एसएम अजीज उद्दीन हुसैन ने बताया कि प्रदर्शनी से लोगों को गुरुदेव के जीवन के बारे में कई जानकारियां मिलेंगी। प्रदर्शनी समन्वय सनोबर शाह खान ने बताया कि प्रदर्शनी में राष्ट्रीय कला केंद्र गुरुदेव के प्रसिद्घ नाटकों के दृश्यों के चित्र, गीतांजलि (इसी पुस्तक पर मिला था नोबल पुरस्कार)की कुछ कविताओं, उनकी पेंटिग्स व रजा लाइब्रेरी में मौजूद गुरुदेव की पुस्तकों को प्रदर्शित किया जाएगा।