फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीश्याम दर्शन एवं जन्मोत्सव में खूब थिरके भक्त

Tue, 12 Nov 2013 05:44 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्री श्याम मस्त मंडल के तत्वाधान में आदर्श कालोनी स्थित उत्सव बैंकट हॉल में रविवार रात श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का अष्टम श्री श्याम दर्शन एवं जन्मोत्सव समारोह आयोजित हुआ। दिल्ली से आए गायर राम राना और विपिन सलोना ने भजन गायन किए। भजनों पर भावविभोर होकर कुछ भक्त अपने स्थान पर बैठे-बैठे झूमने लगे और कुछ खड़े होकर नाचने लगे। मध्यरात्रि तक चले महोत्सव में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के अलौकिक श्रृंगार को देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। बीच-बीच में होती पुष्प वर्षा और भक्ति भजनों कार्यक्रम स्थल श्री प्रभु श्याम खाटू वाले के रंग में रंग गया। कार्यक्रम संपन्न होने पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

माता के भजनों पर झूमने लगे भक्त
रामपुर। घेर इनायत खां पुराना गंज स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार को मां भगवती कमेटी के तत्वाधान में माता का जागरण हुआ। गायक शम्मी शर्मा और सचिन अलबेला ने माता के भजनों की शानदार प्रस्तुति कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। भावविभोर होकर देवी भक्त नाचने लगे। जागरण में भगवान गणेश, मां सरस्वती, शंकर-पार्वती और राधा-कृष्ण की झांकी भक्तों केआकर्षण का केंद्र बनी रही। सोमवार सुबह जागरण संपन्न होने पर देवी मां की आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर शिव शंकर, जीत, प्रकाश, निर्भय ठाकुर, उमेश, राज कुमार, एकता, सुभाष, रूप किशोर, दौलत राम, आकाश कुमार, सुनील चंद्रा, नन्नू, मोहन, राजू, रमेश, बृजेश, प्रशांत प्रजापति, विनोद प्रजापति, अमित प्रजापति, विक्की उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें