फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफनी में करेंट से महिला की मौत

Sun, 20 Oct 2013 05:42 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। लोहे के दरवाजे पर बिजली करेंट उतरने से एक महिला चपेट में आ गई। देवरानी को करेंट लगते देख जेठानी बचाने दौड़ी तो बिजली ने उसे भी चपेट में ले लिया। डाक्टरों ने देवरानी को मृत घोषित कर दिया जबकि झुलसी जेठानी की हालत गंभीर होने पर उपचार को भेजा गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शाहबाद बिलारी रोड निवास सगे भाई मोहनलाल और जागन सिंह संयुक्त मकान में रहते हैं। मकान के मुख्य द्वार पर लोहे का काफी बड़ा गेट लगा है। जिसकी ऊपरी साइड से सट कर घर में बिजली का केबिल आ रहा था। बताते हैं कि शनिवार की दोपहर किसी तरह केबिल का करंट लोहे के गेट पर उतर आया। मोहन लाल की पत्नी संत्रेश देवी (30) ने अचानक जैसे ही गेट छुआ वह करंट के कारण चपेट में आकर चीखने लगी। घर में मौजूद संत्रेश की जेठानी नंनुकिया (42) ने आनन फानन में पकड़कर जब देवरानी को गेट से अलग करने की कोशिश की तो वह स्वयं भी करंट की चपेट में आ गई। देवरानी व जेठानी को करंट की चपेट में आया देख परिवार के एक युवक ने डंडे की मदद से जैसे तैसे दोनों को अलग किया। दोनों महिलाओं को तुरंत कसबे के एक निजी डाक्टर के पास लाया गया। जहां संत्रेश देवी को तो मृत घोषित कर दिया गया। जबकि नंनुकिया को गंभीर हालत में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया। हादसे में महिला संत्रेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पति मोहन लाल सहित कई लोगाें का रो-रो कर बुराहाल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें