फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में साधेंगे निशाना

Fri, 18 Oct 2013 05:41 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मंडलीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में राजकीय रजा इंटर कालेज के टीकाराम और अभिषेक का चयन जूनियर वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता केलिए हो गया है। दोनों खिलाड़ी इलाहाबाद में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में निशाना साधेंगे। कालेज केएक छात्र का चयन मंडल की हैंडबाल टीम में भी हो चुका है।
विज्ञापन

राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में हुई मंडलीय राईफल शूटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में राजकीय रजा इंटर कालेज के दो छात्रों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। कालेज के क्रीड़ा अधीक्षक एसवाई जैदी ने बताया कि चयनकर्ताओं ने टीकाराम और अभिषेक लाल को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना है। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर के बाद इलाहाबाद में होने वाली प्रदेश स्तरीय राईफल शूटिंग प्रतियोगिता में कालेज के दोनों छात्र शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि कालेज के एक छात्र इमरान का चयन हैंडबाल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो चुका है। यह छात्र 18 से फैजाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल की ओर से खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें