फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज का शिलान्यास टला

Mon, 14 Oct 2013 05:42 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बहुप्रतीक्षित रामपुर मेडिकल कालेज का शिलान्यास फिलहाल टल गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव जौहर यूनिवर्सिटी में आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह में शिरकत करेंगे। शासन की ओर से इन दोनों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में मेडिकल कालेज के शिलान्यास का कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी मेें 19 अक्तूबर को लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम कराने की घोषणा की गई है। पूर्व घोषित कार्यक्र म के मुताबिक इसी मौके पर रामपुर मेडिकल कालेज के शिलान्यास की योजना भी थी। कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। मगर, रविवार की शाम को अचानक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया गया। मुख्यमंत्री अब यहां पर सिर्फ लैपटॉप बांटने ही आएंगे। मुख्यमंत्री के साथ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। शासन की ओर से रविवार की शाम को जो कार्यक्रम प्रशासन को भेजा गया है उसमें मेडिकल कालेज व फ्लाई ओवर के शिलान्यास के कार्यक्रम का कोई जिक्र नहीं किया गया है। हां, उसमें अन्य कार्यक्रम सुविधानुसार का उल्लेख आवश्यक किया गया है।
विज्ञापन


ये है कार्यक्रम
सुबह 9.00 बजे-----लखनऊ से सरकारी विमान से रवानगी
सुबह 9.45 बजे----मूढापांडे हवाई पट्टी पर आगमन
सुबह 9.50 बजे---मूढापांडे से हेलीकाप्टर से रामपुर रवाना
सुबह 10.00बजे- फिजिकल कालेज केमैदान में उतरेगा हेलीकाप्टर

(
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें