फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के जवान पर गबन की रिपोर्ट

Tue, 08 Oct 2013 05:41 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीआरपीएफ के केंद्रीय आयुध भंडार (सीडब्लूएस) की सुरक्षा में लगी 16 बटालियन के सहायक कमांडेंट ने मेस ट्रेजरी इंचार्ज के खिलाफ सरकारी धन के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने इस संबंध में सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी मेस ट्रेजरी इंचार्ज रनबीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में स्थित आयुध भंडार की सुरक्षा 16 रिजर्व बटालियन के हवाले है। यह बटालियन सीआपीएफ मथुरा से संबद्ध है। 16 रिजर्व बटालियन के सहायक कमांडेंट मोहन सिंह ने सिविल लाइंस कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मेस ट्रेजरी के इंचार्ज रनबीर सिंह जानकारी दी थी कि ट्रेजरी से 78, 949 रुपये गायब है। ये रुपये जवानों के मेस के मद के थे। रुपये नहीं मिलने पर मोहन सिंह ने इस संबंध में सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दे दी। इसके आधार पर सिविल लाइंस कोतवाली ने आरोपी सिपाही रनबीर सिंह के खिलाफ सरकारी धन के गबन की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें