फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड की थर्ड डिगरी से कांप उठा तन मन

Thu, 03 Jan 2013 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नये साल के दूसरे दिन भी कोहरे व ठंड का प्रकोप जारी रहा। बुधवार को सुबह के वक्त कोहरा इतना घना था कि पास की चीज भी नहीं दिखाई दे रही थी। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। हेड लाईट व फॉग लाईट जलाने के बाद भी कुछ नहीं दिख रहा था। सुबह लगभग दस बजे तक ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। सिग्लन ना दिखने की वजह से ट्रेनें भी धीमी गति से चलीं। लंबी दूरी की ट्रेनें तो 10 से 12 घंटे विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप जारी रहा सकता है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से वहां से चली ठंडी हवा मैदानी इलाकों में लोगों को ठंड का एहसास करा रही है। लोग कपड़ों से लदे होने के बाद भी ठिठुरते नजर आ रहे हैं। मौसम के बारे में पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान मेेें और गिरावट आएगी। हल्की बूंदाबांदी व धुंध से लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
ठंड का विपरीत असर सड़क व रेल यातायात के साथ-साथ कारोबार पर पड़ रहा है। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। शाम के बाद लोगों घरों से बाहर कम निकल रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में की उपस्थिति पर भी ठंड का असर दिख रहा है। दफ्तरों में कर्मचारी हीटर जलाकर काम करते नजर आ रहे हैं। स्कूलों में अभी तो छुट्टी है, कालेज खुले हैं, लेकिन उनमें भी उपस्थिति कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें