फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक कर भाइयों के दीर्घायु की कामना

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले भर में भैया दूज का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

दीवाली का त्योहार कई दिन मनाया जाता है। गुरुवार का दिन भैया दूज के रूप में मनाया गया। इसे लेकर कई दिन से तैयारियां की जा रही थीं। गुरुवार की सुबह से ही लोगों में उल्लास बढ़ गया। बहनें भाइयों के घर पहुंची और फिर पूजा अर्चना के बाद उनके माथे पर तिलक किया। बाद में मिठाई खिलाई और फिर आरती उतारकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए। यह सिलसिला दिन भर चला। बहनों का भाइयों के घर आना जाना लगा रहा। घरों में दिन भर मेहमान आए। सड़कों पर भी काफी भीड़ भाड़ रही। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन और निजी बस संचालकों के अड्डे पर भी काफी भीड़ भाड़ रही। सड़कों पर लगातार जाम लगा रहा,जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें