फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फि जा में गूंजी या हुसैन की सदाएं

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। माहे मोहर्रम का आगाज हो गया। फिजा में या हुसैन या हुसैन की सदाएं गूंज उठीं। शहर में जरी मुकद्दस का जुलूस बरामद हुआ। अंजुमनों ने नोहाख्वानी और अजादारों ने अलम मुबारक बुलंद कर सीनाजनी की।
विज्ञापन

शहर में 29 जिलहिज्जा को जरी मुकद्दस का जुलूस निकाला गया। मिस्टनगंज से जुलूस का आगाज हुआ। शाही औकाफ के सेक्ट्रेरी गुलरेज खां ने जुलूस रवाना किया। मातम के साथ जुलूस आगे बढ़ने लगा। अजादार हाथों में अलम थामे थे। पीछे अंजुमने हाश्मी सिरसी, गुलामाने हुसैनी, सिपाहे हुसैनी हैदरी नोहाख्वानी कर रही थीं। सबसे पीछे अजादार जरी मुकद्दस थामे थे।
सीनाजनी और नोहाख्वानी के साथ जुलूस राजद्वारा, गांधी समाधि से जौहर रोड हुआ इमामबाड़ा खासबाग पहुंचा। जुलूस को पुलिस पिकेट ने सलामी दी। औकाफ के सेकट्रेरी गुलरेज खां ने जरी मुकद्दस को रिसीव कर इमामबाड़ा खासबाग में रखवाया। जुलूस में विधायक नवेद मियां के निजी सलाहकार शाहिद महमूद खां, शादाब हुसैन, मेहंदी हसन, असलम महमूद, मुन्ने मियां, इफ्तखार हुसैन, फूल खां भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें