फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों से लेकर बसों तक में मची आपाधापी

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दीवाली रश ने भले ही रेलवे व रोडवेज अफसरों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी हो,लेकिन इस रश ने सफर को और दुश्वारियों भरा कर दिया है। रविवार से ट्रेनों और बसों में आपाधापी मचनी शुरू हुई जो कि आज भी जारी रही,जिससे लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

दीवाली का महाउत्सव शुरू हो चुका है। इस महाउत्सव मनाने का मजा अपनों के साथ ही होता है। इसी लिहाज से लोग अब अपनों केपास आ जा रहे हैं। दीवाली उत्सव को लेकर रेलवे और रोडवेज के अफसर लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पूरी तैयारी के साथ उतरे अफसर यात्रियों केरश को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं,लेकिन यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। रविवार से ट्रेनों में यात्रियों की रेलमपेल मच रही है। सभी ट्रेनें इस वक्त फुल चल रही हैं। यात्री ट्रेनों के इंजन तक पर सवार होकर यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। हालत यह हैकि इस रेलमपेल में यात्रियों की मुसीबत खासे परेशान रहे। धक्कामुक्की केबीच यात्री अपना सफर पूरी कर रहे हैं। ट्रेनों की तरह ही बसों में भी हालत बुरी है। बसों की व्यवस्था एक दम चौपट होकर रह गई है। बसों में लोग धक्का मुक्की केबीच सफर तय कर रहे हैं। रेलमपेल ने यात्रियों की खासी दिक्कतों से रूबरू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें