फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: समाधान की पिच पर 96 शिकायतें... 21 पर ही ढेर हुई प्रशासन की टीम

Sun, 08 Feb 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में 75 शिकायतों का नहीं हो सका समाधान, फरियादियों को मिला सिर्फ आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। आम लोगों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने के लिए आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों को केवल आश्वासन मिल रहा है। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जिले की छह तहसीलों में 96 शिकायतें पहुंचीं। प्रशासन की टीम केवल 21 शिकायतों का ही निस्तारण कर सकी। 75 शिकायतों का समाधान नहीं हो सका।
ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों में धांधली की शिकायतें भी लगातार समाधान दिवस में पहुंच रही हैं। डीएम अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मिलक में आयोजित समाधान दिवस में 26 शिकायतों में से आठ शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि सदर में 22 में से महज तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

-
क्या बोले फरियादी
हमारे गांव में सफाई कर्मी नियुक्त नहीं है। इस वजह से कीचड़ जमा है और संक्रामक बीमारी फैलने का डर बना रहता है। इसे लेकर पूर्व में चार बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई परंतु अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया। अधिकारियों से फोन पर बात करना चाहते हैं तो वह फोन नहीं उठाते। -किशन लाल, पूर्व प्रधान, ग्राम कृपया पांडे, मिलक
-
मेरी दादी की पिछले तीन वर्षों से पेंशन नहीं आ रही है। पेंशन बंद होने से बुजुर्ग दादी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पहले भी तीन बार प्रार्थनापत्र दिए गए थे परंतु अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। -मोहम्मद आरिफ, नसीराबाद, मिलक
___________
हमारे गांव में एक तालाब का अवैध रूप से पट्टा किया गया है। इस बारे में प्रधान को भी जानकारी नहीं है और न ही गांव के किसी अन्य व्यक्ति को है। कानूनगो ने कहा था कि जब पट्टा होगा तब आपको बुलाया जाएगा। इसके बावजूद किसी को कोई सूचना नहीं दी गई। जिसके नाम पट्टा हुआ है वह अन्य गांव का व्यक्ति है। इस संबंध में अब तक पांच से छह बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई है। मांग है कि यह पट्टा निरस्त कर गांव के ही किसी भी व्यक्ति के नाम किया जाए। -भगवान स्वरूप, ग्राम कृपया पांडे, मिलक
-
क्षेत्र में कई सरकारी भूमियों पर कुछ लोग काफी समय से कब्जा जमाए हुए हैं। इस विषय पर मुख्यमंत्री पोर्टल व अन्य संबंधित अधिकारियों को अब तक लगभग 20 बार शिकायत कर चुका हूं परंतु अफसरों ने अभी तक सरकारी जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया है। -आदेश शंखधार, जिला अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद


मुझे वर्ष 2024 से वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी लेकिन काफी समय से मेरी पेंशन बंद है और मैं पेंशन चालू कराने के लिए तहसील के चक्कर काफी समय से काट रहा हूं। विभागीय अधिकारी टाल रहे हैं। पेंशन न आने की वजह से मुझे अपना उपचार कराने व घरेलू खर्च चलाने में बेहद दिक्कत हो रही है। -कुंदन, मोहल्ला साहूकारा, बिलासपुर
-
मेरे घर पर बिजली का जो मीटर लगा हुआ है उसकी रीडिंग काफी समय से गलत आ रही है। दिसंबर, 2024 से मीटर की रीडिंग गलत आने की शिकायत मैं लगातार बिजली विभाग व तहसील में कर रहा हूं लेकिन मेरी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। -ओमप्रकाश, पृथ्वीपुर उर्फ चिड़ियाखेड़ा, बिलासपुर
-
घरेलू जमीन का आराजी का बंटवारा हुआ था जिसमें मेरे एक भाई को जमीन ज्यादा मिल गई है। वह उक्त जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे हैं। मेरी विरासत का सही तरीके से बंटवारा किया जाए। मैं लगातार तहसील व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर रहा हूं लेकिन मेरी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। -हनीफ खान, नगरिया कलां, बिलासपुर
-
मेरी आरजी गाटा संख्या 350 कागजात में दर्ज है। पड़ोसी काश्तकारों ने सरकारी नाले व चकरोड पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इस कारण अपने खेतों पर जाने में दिक्कत हो रही है। नाले व चकरोड को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। -नन्हे राम, ग्राम पिपलिया गोपाल, बिलासपुर


मेरे पिता रामरूप मीरापुर मीरगंज के नाम पर बिजली कनेक्शन है। उन्होंने छह दिसंबर 2025 को बिजलीघर पहुंचकर विभाग की ओर से दी जा रही छूट के तहत 18545 रुपये का बिल जमा किया था। लापरवाही के कारण यह रकम किसी अन्य कनेक्शन नंबर पर दर्ज कर दी गई। जब उन्हें बिल बकाया होने की जानकारी मिली तो उन्होंने विभाग में दो बार लिखित शिकायत की लेकिन अब तक न तो राशि सही खाते में ट्रांसफर की गई और न ही कोई स्पष्ट जवाब मिला। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने आया हूं। -आशीष कुमार, मीरापुर, स्वार
विज्ञापन

-

यह रहा संपूर्ण समाधान दिवस का स्कोर बोर्ड

तहसीलशिकायतें-निस्तारण
मिलक268
स्वार- 12 2
सदर 22 -3
बिलासपुर12-3
शाहबाद10-2
टांडा 14 - 3
कुल-9621

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराने के आदेश दिए हैं। फरियादियों की शिकायतों का तुरंत निस्तारण कराया जा रहा है। जल्द ही फरियादियों की शिकायतें निस्तारित होंगी। -अजय कुमार द्विवेदी, डीएम, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें