फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों पर लगाया मनमानी का आरोप, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विकास भवन के पास पार्क में एकत्र हुए। यहां पर किसानों ने बैंकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा जिले के कई बैंक किसानों को परेशान कर रहे हैं। ऐसे बैंकों के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी और जिस बैंक में भी भ्रष्टाचार या किसानों का शोषण होगा उस बैंक के चेयरमैन का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा विकास भवन में चार सूत्रीय ज्ञापन लीड बैंक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। जिसमें कुछ बैंक शाखाओं में रिक्त पदों पर प्रबंधकों की तैनाती करने समेत किसानों की अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। ज्ञापन पर परशुराम शर्मा, रईस दूल्हा, आमिर अहमद, इरशाद अली पाशा, नूर आलम, अमीर अहमद, रामनाथ, जुबेद खान आदि के नाम व हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें