रामपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय चेयरमैन व पूर्व विधायक नदीम जावेद का कार्यकर्ताओं ने बाइपास पर स्वागत किया। इस अवसर पर नदीम जावेद ने कहा कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। केंद्र सरकार से कोई भी वर्ग खुश नहीं है। युवाओं से रोजगार का झूठा वादा किया तो नोटबंदी और जीएसटी से जनता को परेशान किया। इस दौरान मोहम्मद अहमद, आमिर कुरैशी, सैयद फैसल हसन, सगीर सईद, दिव्यांश सिंघल, एकलव्य वाल्मीकि, एजाज खां, मणि कपूर आदि मौजूद रहे।