फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बसें, सेब की हजारों पेटियां फंसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

भारी बारिश से रोहड़ू उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों की करीब एक दर्जन सड़केें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई हैं। सड़क बंद होने से परिवहन निगम की दो बसें ग्रामीण रूटों पर फंसी गई। इसके अलावा गांव में सड़क के किनारे लोगों के सेब की हजारों पेटियां फंसी हैं। बारिश के कारण चिड़गांव तहसील के रनोल, जुब्बल की सोलंग सड़क पर डंगा गिरने से परिवहन निगम की दो बसें फंसी हुई हैं।
विज्ञापन

गौंसरी, डिस्वाणी, शेखल, छुपाडी सहित करीब एक दर्जन सड़कें सोमवार को भारी बारिश के बाद भूस्खलन से बंद हैं। परिवहन निगम ने सोमवार दोपहर बाद करीब 90 प्रतिशत ग्रामीण रूटों पर आधे तक ही बसें चलाई। शनिवार रात से लगातार बारिश के कारण ग्रामीण सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। बारिश से सेब तुड़ान की रफ्तार थम गई है। लगातार बारिश के कारण पब्बर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। परिवहन निगम के कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि 90 प्रतिशत रूटों पर बस सेवा आधे तक चल रही हैं। दो रूटों पर निगम की दो बसें फंसी हुई हैं। कुछ सड़कें पूरी तरह बंद हो चुकी। मुख्य सड़कों की खराब दशा के कारण लोगों को सेब मंडियों तक पहुंचने की चिंता सता रही है। बारिश के बाद सेब तुड़ान रुक गया है। सब्जी मंडी रोहड़ू में रविवार को सेब की नाम मात्र पेटियां ही पहुंची हैं। करीब 18 घंटे से लगातार बारिश के बाद पब्बर नदी का जल स्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव समोली, मांदली, संदौर को भी खतरा बना हुआ है। उधर, लोनिवि के एसई जितेंद्र धीमान ने कहा कि अधिक बारिश से बंद सड़कों को खोलने का काम चला हुआ है। उन्होंने कहा कि मौसम खुलने पर सभी सड़कों को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें