फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्षा शालिकाएं बनेंगीं, एलईडी लाईटें लगेंगी ं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

नगर परिषद रामपुर की मासिक बैठक सोमवार को नप सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्षा मीना कुमारी ने की। इस दौरान कार्यकारी अधिकारी बाबूराम नेगी भी मौजूद रहे।
कार्यकारी अधिकारी ने मासिक आय-व्यय पर विचार-विमर्श किया गया। नगर परिषद कर्मचारियों ने चिकित्सा भत्ता देने पर चर्चा की। वार्ड नंबर 2, 3 और 5 में सेल्फ फाइनेंस स्कीम के अंतर्गत बनने वाली दुकानों के आवंटन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सूद ने बताया कि सेल्फ फाइनेंस दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर सात में और टेलीफोन एक्सचेंज के पास करीब दस लाख की लागत से दो वर्षा शालिकाएं बनाई जाएंगी। इसके अलावा वार्ड नंबर आठ में बिजली के 50 पोल लगा दिए गए और अब वार्ड नंबर 9 में 40 बिजली के पोल लगाने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही एलईडी लाइट लगाई जाएगी, जिसके लिए ऑर्डर दे दिया गया है। सूद ने बताया कि वार्ड नंबर 8 और 9 में मनरेगा के तहत 120 महिलाओं के जॉब कार्ड बनाकर उन्हें रोजगार प्रदान किया जाएगा। नप क्षेत्र के वार्डों में चलाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में पार्षदों ने जानकारी दी। निजी भवन निर्माण के नक्शों की स्वीकृति पर भी विचार किया गया। कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सफाई व्यवस्था व बच्चों को मिठाइयां आदि की व्यवस्था नगर परिषद करेगी। बैठक में पार्षद नरेश चौहान, पार्षद ध्रुव शर्मा, चूड़ामणि शर्मा, नीलम गुप्ता, रीता देवी बादल के अलावा नगर परिषद के अन्य पार्षद और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें