फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भाड़े में 14 रुपये की बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

एसडीएम सभागार आनी में शुक्रवार को सेब उत्पादकों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आनी और निरमंड के बागवानों और ट्रक ऑपरेटरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पंकज शर्मा ने की। सेब सीजन के चलते क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से मंडियों तक सेब पेटी के भाड़े तय किए गए। एसडीएम ने बताया कि वर्ष 2014 के तय भाड़ों में हर स्थानों से 14 रुपये का इजाफा किया गया, जिस पर मौजूद ने सहमति जताई।
विज्ञापन

ट्रक यूनियन को निर्देश दिए कि हर बागवानों तक समय रहते गाड़ियां पहुंचाए, ताकि क्षेत्र के बागवानों को किसी भी तरह की परेशानियों से न जूझना पड़े। एसडीएम ने ट्रक ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि वे अपनी गाड़ियों को तय क्षमता से अधिक लोड न करें, वरना कानूनी कार्रवाई के तहत जुर्माना वसूल कर सजा का प्रावधान है। प्रशासन की तरफ से बागवानों की हर समस्या को सुनने के बाद निपटारा किया जाएगा। उन्होंने लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि सेब सीजन के दौरान सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक रखें। सड़क अवरुद्ध होने पर तुरंत बहाल कर दी जानी चाहिए। उन्होंने लोनिवि को सेब सीजन के चलते अपनी मशीनरियों को दुरुस्त रखने को भी कहा। बैठक में एसडीएम पंकज शर्मा, बीडीओ शांति चौहान, प्रताप ठाकुर, अनु, सिराज ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष मोतीसागर, चौधरीराम ठाकुर, सचिव शेर सिंह ठाकुर विकु, राजेंद्र कुमार, मंजू शर्मा, चमन खाची, गोविंद सिंह, योगेश, बंसीलाल, काकू, नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार सहित सेब उत्पादक व ट्रक व पिकअप यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें