फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक: 839 परीक्षार्थियों ने दी सम सेमेस्टर परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले के तीन परीक्षा केद्रों पर दो पालियों में हुई पॉलीटेक्निक सम सेमेस्टर परीक्षा में 839 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि, 37 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रामपुर परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में प्रथम वर्ष और तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई। प्रथम वर्ष की मैकेनिकल एंड सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा में 117 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 101 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय वर्ष की डवलपमेंट ऑफ एंड्राइड एप्लीकेशन की परीक्षा में 85 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 84 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में प्रथम वर्ष के इलेक्ट्रिकल व अंतिम वर्ष के परीक्षार्थियों की सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा थी। जिसमें 150 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से एनर्जी कंवर्जन विषय की परीक्षा में 295 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 287 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि,आठ परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज शाहबाद में पहली पाली में प्रथम वर्ष के इलेक्ट्रिकल व अंतिम वर्ष के सिविल के परीक्षार्थियों की परीक्षा थी। परीक्षा में 150 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 142 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज शाहबाद और अपेक्स इंजीनियरिंग कॉलेज कौशलगंज में द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई। परीक्षा में 229 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 225 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रामपुर के सहायक केंद्र अधीक्षक सिमरत सिंह गिल ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी परीक्षा शांमिपूर्ण ढंग से निपट गई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें