फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न में डूबा जिला, डीजे पर जमकर थिरके युवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। विश यू ए हैप्पी न्यू ईयर...इन शब्दों के साथ ही मंगलवार दिन की शुरुआत हुई। घरों से लेकर गलियों, दफ्तर और अन्य स्थानों पर नए साल की बधाइयों का सिलसिला रहा। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एक-दूसरे को अंग्रेजी नववर्ष की बधाइयां दी। इससे पहले सोमवार रात गांव से लेकर शहर तक नए साल के जश्न में डूबे रहे।
विज्ञापन

सोमवार रात से लेकर मंगलवार रात तक लोग नए साल का जश्न में रंगे रहे। सोमवार रात 12 बजे से ही लोगों ने व्हाट्सएप, फेसबुक, टेक्सट मैसेजेज, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर शुभचिंतकों को अंग्रेजी नववर्ष की बधाइयां देनी शुरू कर दी। दिन निकलते ही फोन कॉल्स का सिलसिला भी शुरू हो गया। इसके साथ ही साल के पहले दिन स्कूल-कालेजों से लेकर अन्य सरकारी और निजी कार्यालयों में भी लोगों ने सहकर्मियों और अधिकारियों को नववर्ष की बधाई दी। सोमवार रात में गांव से लेकर शहर तक युवा नए साल की मौज-मस्ती में डूबे रहे। शहर के कई होटलों में नववर्ष पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए तो युवाओं ने टोलियां बनाकर डीजे और होम थियेटर पर भी बालीवुड गीतों पर डांस कर नए साल का जश्न मनाया। रात बारह बजे आसमान में रंगीन आतिशबाजी का नजारा छा गया तो वहीं पटाखों के धूम-धड़ाके के बीच हैप्पी न्यू ईयर का शोर गूंजने लगा। लोगों ने घर और मंदिर जाकर पूजा की और घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नए साल में सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें