फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदचुरोपैथी को अपनाकर स्वस्थ रहें देशवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। बोर्ड ऑफ नैचुरोपैथी एंड योगा सिस्टम्स ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. जगदीश कुुमार राज ने कहा कि पूरी दुनिया में योग का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। देशवासी जागरूक होकर इस चिकित्सा पद्घति को अपनाएं व स्वस्थ रहें।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी स्थित कार्यालय पर लोगों को नैचुरोपैथी के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि लोग अपने जीवन में नैचुरोपैथी को अपनाएं। यह भारत की सबसे पुरानी चिकित्सा पद्घति है, लेकिन जागरूकता के अभाव में लोग इसे भूलते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को इस चिकित्सा के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। कहा कि नैचुरोपैथी भारत की अनमोल धरोहर है। लोग इसे अपनाकर स्वास्थ्यलाभ प्राप्त कर रहे हैं। कहा कि बोर्ड की ओर से गरीब छात्राओं एवं दिव्यांगों को नैचुरोपैथी में साढ़े तीन साल का डिप्लोमा कोर्स निशुल्क कराया जा रहा है। इससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बोर्ड को होने वाली आय का दस फीसद सेना में शहीद हुआ जवानों के परिवारों को दिया जाएगा, जबकि दस प्रतिशत भाग शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अनुरोध, डॉ. अमर पाल, डॉ. मुकेश, सचिन, खेमपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें