जनपदीय कबड्डी प्रतियोिगिता में मानकपुर बंजरिया के खिलाड़ियों का दबदबा
रामपुर। जनपदीय बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सब जूनियर व सीनियर वर्ग में हुई। जिसमें मानकपुर बंजरिया की टीमों का दबदबा रहा।
फिजीकल कालेज के मैदान पर हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक हरिाथ सिंह यादव द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया। सब जूनियर बालक वर्ग में रामलीला पब्लिक इंटर कालेज व राजकीय इंटर कालेज मानकपुर बंजरिया की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मानकपुर बंजरिया की टीम ने 17-1 से शानदार जीत दर्ज की। सीनियर वर्ग बालिका का फाइनल मैच राजकीय इंटर कालेज मानकपुर बंजरिया व खुुर्शीद कन्या इंटर कालेज की टीम के बीच हुआ। जिसमें मानकपुर बंजरिया की टीम ने 13-7 से जीत दर्ज की। सीनियर बालक वर्ग का मुकाबला रामलीला पब्लिक इंटर कालेज व मानकपुर बंजरिया की टीम के बीच हुआ। जिसमें रामलीला पब्लिक इंटर कालेज की टीम ने 11-7 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता आयोजन में जुगल किशोर, तुषार शर्मा, जावेद खां, कल्पना रावत, कुलविंदर कौर, प्रातेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार, संगीता, सलीम युसूफ जैदी, प्रकाश, रामकिशोर, बृजेश आदि ने सहयोग किया।