रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्व विद्यालय की सोमवार को हुई परीक्षा में 1990 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 81 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को पहली पारी में स्नातक द्वितीय वर्ष की अंग्रेजी और कामर्स विषय की परीक्षा थी। द्वितीय पाली मेंस्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की उर्दू, परसीयन, हिन्दी, मनोविज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र की परीक्षा थी। जबकि, तृतीय पाली में स्नातक तृतीय वर्ष की गणित व कामर्स की परीक्षा थी। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली के दौरान 256 में से 244 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 1192 परीक्षार्थियों में से 1143 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 49 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली की परीक्षा में 62 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 61 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली में 79 परीक्षार्थियों में से 74 परीक्षार्थी परीक्षा दी। पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 477 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 463 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।जबकि, 14 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय पाली की परीक्षा में पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों महाविद्यालय में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई। सभी परीक्षार्थियों के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर अनिवार्य किया गया था। थर्मल स्क्रीनिंग के बगैर किसी भी कर्मचारी, स्टाफ और परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया।