फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

Sat, 28 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को हुए प्रथम चरण में हिंसक झड़पों, फायरिंग और हंगामे के बीच 75.53 फीसदी मतदान हुआ। जनपद में प्रथम चरण में शाहबाद और चमरौवा विकास खंड में शनिवार को वोट डाले गए। मतदान शुरू होते ही दोनों विकास खंडों के मतदान केंद्रों पर हिंसा की खबरें आनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन



शाम के समय चमरौवा विकास खंड के चमरौवा गांव के बूथ पर जमकर के बवाल हुआ। यहां पर लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी। शनिवार सुबह मतदान शुरू होते ही शाहबाद के रायपुर के मजरा में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई।


दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर फायरिंग का भी आरोप लगाया गया। उग्र लोगों ने एक प्रत्याशी की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठी भांजकर बवाल करने वाले लोगों को खदेड़ा। इसके बाद पंजाबनगर में बूथ पर तैनात की सिपाही की पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन



पुलिस ने यहां भी लोगों को लाठी भांजकर खदेड़ा। बाद में लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। ककरौवा, मोमिनपुर अहमदाबाद, ठाकुरद्वारा, तालकाबाद व भोट सहित अन्य केंद्रों से भी मारपीट और नोकझोंक की घटना हुई।
शाम के समय चमौरवा के मतदान केंद्र पर जमकर बवाल हुआ।


यह पर प्रत्याशियों के दो गुट मतदान कर्मियों पर दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर बवाल शुरू हो गया। पुलिस ने सख्ती की तो लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव को देखते हुए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। आरोप ये भी है कि बवाल करने वाले लोगों की ओर से भी फायरिंग की गई है।


हालांकि पुलिस आधिकारिक रूप से फायरिंग से इंकार कर रही है। इसके अलावा भोट किसान सेवा सहकारी समिति के बूथ पर प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। इसमें पीठासीन अधिकारी भी घायल हो गया। इस बूथ पर लगभग आधा घंटा तक मतदान भी बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें