धमोरा (रामपुर)।शहजादनगर पुलिस ने शनिवार रात को गश्त के दौरान दो युवकों पर शक होने पर रोक लिया। इस दौरान एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए युवक को पुलिस थाने ले आई। जहां तलाशी लेेने पर पुलिस को उसके पास से पौने दो किलो अफीम मिली। पुलिस इसकी कीमत ढाई लाख रुपये मान रही है।
शनिवार रात को धमोरा चौकी इंचार्ज अनुराग चौधरी अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे।इसी दौरान चौकी क्षेत्र के शहीदनगर गांव के सामने खड़े दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।पुलिस ने पीछा कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही एक युवक भागने में कामयाब हो गया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक बरेली जिले के सिरोली निवासी मुनीश पांडेय है। जिसके पास से पौने दो किलों अफीम बरामद हुई है।पूछताछ में मुनीश पांडेय ने बताया कि भागने वाले युवक मिलक क्षेत्र का रफीक है। दोनों अफीम बेचने का काम करते है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। इन दोनों को पुलिस काफी समय से तलाश रही थी। एक युवक तो पुलिस के हाथ आ गया। बचे आरोपी को भी पुलिस तलाश रही है।