फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने मतगणना को लेकर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतगणना को लेकर योजना तैयार की। इस दौरान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कार्यकर्ताओं को मतगणना संबंधी निर्देश दिए। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि चुनाव की मतगणना को लेकर सभी कार्यकर्ता तैयारी पूरी कर लें। प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल पर एजेंट और 1 आरओ टेबल पर मतगणना एजेंट बनाया जायेगा। इस प्रकार पांचों विधानसभा में 15-15 मतगणना एजेंट बनाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने बताया कि विधानसभा वार मतगणना एजेंट की सूची बना ली गई है। सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को मतगणना एजेंट बनाया गया है। बैठक में सुभाष भटनागर, ख्यालीराम लोधी, जगपाल सिंह यादव, हंसराज पप्पू, मोहन लोधी, प्रेमशंकर पांडे, सोनू लोधी, पंकज लोधी, ऋषि पांडे, संतोष खेरा, अनुज कुमार सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें