फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेप्सिको कंपनी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पेप्सिको कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने कंपनी के शीतल पेय को सड़क पर उड़ेलकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

पेप्सिको कंपनी की ओर से गुजरात के अहमदाबाद में कुछ किसानों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसमें किसानों द्वारा एक प्रजाति के आलू की खेती करने को लेकर कॉपीराइट का उल्लंघन बताया गया है। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए इसे किसानों का उत्पीड़न करार दिया। जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि अन्नदाता कहे जाने वाले किसान के खिलाफ कृषि प्रधान देश में इस तरह का मुकदमा किया जाना सरासर गलत है। किसानों ने पेप्सिको कंपनी भारत से जाओ के नारे लगाए और इसके बाद जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर इरफान हसन, दिनेश बाबू, आदेश शंखधार, खुशीराम, मोहम्मद तालिब, सलामत, मुजीब कमाल,पूरन लाल, रामऔतार, हसीन अहमद, बंटी, फैजान पाशा, वीरेंद्र सिंह यादव, वीरेंद्र गंगवार, होम सिंह, मोहम्मद उस्मान आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें