रामपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला ने अपने कैंप कार्यालय स्थित बरेली गेट पर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों के साथ एक सभा की और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। फैसल खान लाला ने कहा कि रामपुर में बीड़ी और जरी वर्क के हजारों मजदूर हैं उन्होंने कहा कि इन मजदूरों के लिए जिले में शाहबाद गेट पर एक अस्पताल है जो स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर सफेद हाथी बना हुआ है यह अस्पताल केंद्र सरकार द्वारा संचालित होता है परंतु यहां मजदूरों के स्वास्थ्य का ध्यान सिर्फ कागजों में रखकर अस्पताल चल रहा है जिला प्रशासन से निवेदन है कि इस अस्पताल की कार्यप्रणाली पर संज्ञान लें ताकि मजदूरों को उनका हक मिल सकें। इस मौके पर सिफ़त अली खां, शहजादे अंसारी, मोहम्मद जफर, पप्पू अंसारी, जाहिद अंसारी, कदीर खा, ऋषि पाल, संजय, अनिल, रिजवान मियां, भूरा, मोहम्मद आमान, मोहसिन खा, माजीद खा आदि लोग मौजूद रहे।