फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 649 विद्यार्थियों ने छोड़ी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। 649 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित हुई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा-2026 सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी उ.प्र. प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में राजकीय जुल्फिकार कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज, राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज सैंजनी नानकार और सुंदर लाल इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। बताया कि परीक्षा में 2209 विद्यार्थी पंजीकृत थे,जिसमें 1560 विद्यार्थियों ने उपस्थित हाेकर परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें