फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े में गांव होंगे रोग मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। जिले में संक्रामक रोगों को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। मच्छरों के जरिए फैलने वाले रोगों मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया आदि से निपटने को बुधवार को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों एवं चिकित्सकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा
ने कहा कि दस फरवरी से संचारी रोग के उत्पन्न होने वाले कारण जैसे वेक्टर नियंत्रण साफ सफाई कचरा निस्तारण जल भराव रोकथाम शुद्ध पेयजल उपलब्धता विधालयों में जागरूकता जनसंवाद द्धारा संचारी रोग के प्रसार की जानकारी देकर जागरूकता आदि कार्यक्रमों का आयोजन कर संचारी रोगों को रोका जा रहा है। इसी के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विशेष सफाई अभियान चलेगा। लोगों को जलभराव से मुक्त मिलेगी और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा गंदगी के कारण बीमारियां फैलती हैं। रोगों का विस्तार होगा और जानलेवा बीमारी के वायरस लोगों में सक्रिय हो जाते हैं, जिससे जान जाने का खतरा रहता है। संक्रामक रोग केवल गंदगी से होते है।एनएचएन के डीपीएम प्रभात कुमार ने कहा कि महानिदेशक के दिशानिर्देश अनुसार संचारी रोगों के रोकथाम हेतु सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए ब्लाक स्तर पर समन्वय समीतियों का गठन किया जा चुका है जनपद स्तर पर प्रत्येक सप्ताह किये गये कार्यों की समीक्षा बैठक की जाएगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्धेश्य संचारी रोगों और बुखार पर पूर्ण नियंत्रण पाना है। प्रशिक्षण के दौरान सभी ब्लाकों के बीसीपीएम बीपीएम मलेरिया कर्मी आरबीएसके के चिकित्सक एसीएमओ डॉ. वी के त्यागी आईडीएसपी के डॉ. ताहिर एवं एचईओ राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें