फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ता पनवड़िया बिजलीघर पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया और इसके बाद छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने कहा कि किसानों का बहुत बुरा हाल है कोई भी अधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है। किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसानों के गन्ने का भुगतान भी अभी तक नहीं कराया गया है और गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। क्रय केंद्रों पर किसानों से कोई न कोई बहाना करके टरका दिया जाता है जिससे किसान अपना गेहूं औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर है। इसके प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता के नाम 6 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसानों का नलकूप कनेक्शन का लक्ष्य बढ़ाने, नलकूप कनेक्शन लेने के लिए किसानों को पिछले वर्ष में रसीदें कटने के बाद भी अभी तक सामान न दिए जाने आदि समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस मौके पर शकील अहमद, मोहम्मद उमर, रामनाथ मौर्य, प्रेमपाल मौर्य, शेर सिंह, लालाराम, जगतार सिंह, विजयपाल, छोटेलाल, सुनील कुमार, बलजीत सिंह, जसवीर सिंह, नवेद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें