फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फैला बुखार का कहर,सवा सौ मरीज भरती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में फैला बुखार का कहर,सवा सौ मरीज भर्ती
विज्ञापन

रामपुर। बदलते मौसम में बुखार का कहर बरपने लगा है। बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल से लेकर निजी डाक्टरों के क्लीनिक तक पर मरीजों की भीड़ उमड़ी हुई है। अकेले चौबीस घंटे में ही जिला अस्पताल में बुखार के सवा सौ मरीज भर्ती हुए हैं। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। सेहत विभाग ने बुखार को कहर को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

मौसम बदल रहा है। बदलते मौसम में बुखार अपने पैर पसारने लगा है। पिछले एक सप्ताह से बुखार काफी परेशान कर रहा है। खातसौर से वायरल ने भी लोगों को जकड़ना शुरू कर दिया है। बुखार के कहर के चलते लोगों को खासी परेशानी हो रही है। ग्रामीण इलाकों में तो बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वार, सैदनगर, चमरौवा, टांडा व शाहबाद क्षेत्र के तमाम गांवों में लोग बुखार से पीड़ित हो रहे हैं, जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। डाक्टरों के क्लीनिक पर इन दिनों बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ी है। जिला अस्पताल में ही पिछले चौबीस घंटे में 125 बुखार पीड़ित भर्ती हुए हैं। इन मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में इसके अलावा ओपीडी में भी बुखार पीड़ित आए हैं। इसी तरह निजी डाक्टरों के क्लीनिक पर भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा. आरके ढल के मुताबिक बुखार के मरीज आ जरूर रहे हैं, जिनका इलाज भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें