बालिका जोनल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शाहबाद-पटवाई की छात्राओं का दबदबा
शाहबाद। नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज में छात्राओं की जोनल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शाहबाद, ढकिया, पटवाई, किरा के स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पटवाई की छात्राओं का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय कन्या इंटर कालेज शाहबाद के प्रधानाचार्य भगवानदास आर्या ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में पटवाई की गुलसबा ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में शाहबाद की साक्षी अव्वल रहीं। 400 मीटर दौड़ में शाहबाद की सादनी पहले स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में ढकिया की प्रीति पाल ने पहला स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में भी शाहबाद की सादनी ने ही बाजी मारी। 3000 मीटर दौड़ में पटवाई की भारती पहले स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में पटवाई की सुषमा पहले और निशा दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में भी पटवाई की रोशनी पहले और साहिबा दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में भी पटवाई की सुषमा ने ही बाजी मारी और पटवाई की ही शबाना दूसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में पटवाई की साहिबा पहले स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में पटवाई की रोशनी पहले और ढकिया की अफसाना दूसरे स्थान पर रहीं। 3000 मीटर दौड़ में पटवाई की साहिबा पहले स्थान पर रहीं। सब जूनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में किरा की उमरा प्र्रथम और स्त्रत्त्लक्ष्मी द्वितीय स्थान पर तरहीं। 200 मीटर दौड़ में ढकिया की शीतल ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में शाहबाद की ज्योति पहले और हिना दूसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में ढकिया की शीतल पहले स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में शाहबाद की मनोज अव्वल आईं। विजयी छात्राओं को प्रधानाचार्य भगवानदास आर्या ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में श्यामपाल सिंह, हेमेंद्र सिंह, देवीदास गंगवार, प्रीति, रीता जोशी, रमेंद्र शर्मा, महफूज खान, लाल मुहम्मद, कामिनी त्रिपाठी, प्रियंका निशगम, रमा तिवारी शामिल रहे।