सांगला (किन्नौर)।
विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को किन्नौर जिले के पूह खंड का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मूरंग की 2.83 लाख रुपये की लागत की ग्रामंग-थवारिंग संपर्क सड़क के स्टेज 2 अपग्रेडेशन का शिलान्यास किया। नेगी ने ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया और क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनी।
नेगी ने 1 करोड़ 36 लाख की लागत से बना ठंगी जोंगखंग बौद्ध संस्कृति संरक्षण भवन जनता को समर्पित किया। 98 लाख की लागत से बनने वाली संपर्क सड़क का शिलान्यास, 3 करोड़ 62 लाख की लागत से बनने वाले ठंगी गांव के संपर्क मार्ग और सुधार कार्य का शिलान्यास किया। नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और हर क्षेत्र में अथाह विकास किया है। कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों को भाजपा नहीं पचा पा रही। इस दौरान एडीएम पूह चंदन कपूर, एक्सईएन लोनिवि कल्पा एमआर नेगी, एसडीओ जेपी शर्मा, प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी डॉ. सूर्य बोरिस, किनफेड चेयरमैन चंद्रगोपाल नेगी, प्रधान मूरंग शशि, पूनम नेगी, प्रेम कुमार नेगी, प्रधान ठंगी सत्य प्रकाश बोरिस, मुख्य लामा तानजीन कुंगगा, अवतारी बौद्ध धर्मगुरु लोचा रिनबौछे, युवक मंडल प्रधान पवन दीप नेगी, बंसीलाल नेगी, प्रेम कांता नेगी आदि मौजूद रहे।