रामपुर। मंगलवार को जिले में 29 केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। जिसमें कुल 582 लोगों ने टीका लगवाया। जिसमें 377 लोगों ने पहली डोज और 205 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में मंगलवार को 45 से 60 साल आयु के 278 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज और 111 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। मंगलवार को साठ साल से अधिक आयु वाले 98 लोगों ने पहली डोज और 61 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। इसके साथ ही 28 हेल्थ केयर वर्कर ने दूसरी डोज का टीका लगवाया जबकि फ्रंटलाइन वर्कर में एक वर्कर ने पहली डोज और पांच वर्कर ने दूसरी डोज का टीका लगवाया।
संवाद