रामपुर। नैनीताल रोड पर लकड़ी से भरा हुआ ट्रक पलट गया। हादसे से कई खोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
मामला गंज कोतवाली क्षेत्र के नैनीताल रोड स्थित बिलासपुर गेट का है। सोमवार को रात करीब बारह बजे लकड़ी से लदा ट्रक नैनीताल की ओर जा रहा था। इस बीच बिलासपुर गेट के मोड से चंद कदम दूरी पर ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की लकड़ी आदि पूरे में फैल गई। हादसे के दौरान एक बच्चा घायल हो गया, जिसे पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं, ट्रक पलटने से चाय की दुकान, दो खोखों की नुकसान हुआ है। पुलिस ने ट्रक के चालक एवं क्लीनर के बारे में पता किया तो उनका कुछ पता नहीं लग सका। गंज इंस्पेक्टर रामवीर सिंह यादव ने बताया कि ट्रक के चालक एवं क्लीनर फरार हो गए हैं, जबकि बच्चा पूरी तरह सही है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। यदि कोई तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।