फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिल जमा न करने पर 55 स्मार्ट मीटर कनेक्शन काटे

Thu, 19 Mar 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में बिजली विभाग ने बकाया बिल न जमा करने वाले स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में 55 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं।
विज्ञापन

कनेक्शन कटने के डर से उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए काउंटरों पर पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें दो से तीन घंटे तक लाइन में लगना पड़ रहा है। शहर में वर्तमान समय में करीब 22 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
स्मार्ट मीटर प्रणाली लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को प्रीपेड व्यवस्था के तहत समय-समय पर रिचार्ज कराना जरूरी है। बैलेंस समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति स्वत: बंद हो जाती है।
विज्ञापन

कनेक्शन कटने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिल जमा कराने के लिए बिजली घरों पर पहुंच रहे हैं, जिससे वहां भीड़ बढ़ गई है और कई स्थानों पर लंबी कतारें लग रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि अचानक बिजली कटने से उन्हें असुविधा हो रही है।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय से बिल जमा करें या स्मार्ट मीटर रिचार्ज कराते रहें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो।

जिन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया है उनके कनेक्शन कटना शुरू हो गए हैं। अब तक 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट चुके हैं। उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए बिजलीघर के चक्कर लगाने के बजाए अपने फोन में एप के माध्यम से बिल जमा कर सकते हैं। -पीके शर्मा, अधिशासी अभियंता
-
बिल जमा करने के लिए सुबह से ही नवाब गेट बिजलीघर पर लाइन में खड़ा हूं। तीन घंटे बाद नंबर आया है। बिजली निगम को बिल जमा करने के लिए काउंटर बढ़ाने चाहिए। -शमीम, उपभोक्ता
-
बिल जमा करना भी बहुत मुश्किल हो गया है। लाइन में लगने के बाद कई घंटे में नंबर आता है। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। -जुनैद खां, उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें