शाहबाद। गुलड़िया कलां गांव में सरकारी जमीन पर बालाजी की मूर्ति स्थापित करने और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के मामले में विवाद करने वाले 54 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की है। इन सभी को पांच-पांच लाख रुपये के निजी मुचलके से पाबंद कर दिया है। अब यह लोग विवाद करेंगे तो कार्रवाई के साथ ही इनसे मुचलके वाली धनराशि की वसूली भी होगी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए विवाद करने वालों पर प्रारंभिक कार्रवाई की है। जिसके तहत उन्होंने पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके से 54 लोगों को पाबंद किया है। कहा कि संबंधित लोग यदि अब कोई विवाद खड़ा करते हैं तो मुचलके की रकम वसूल की जाएगी। इन सभी पाबंद लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।