फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से दी जा रही चुनाव प्रचार को धार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। भले ही आज भी जनसभा, रैली और नुक्कड़ सभाएं ही लोकसभा चुनाव में जनसंपर्क और प्रचार का अहम जरिया हैं, लेकिन हाईटेक युग में सोशल प्लेटफार्म पर भी चुनावी जंग कम नहीं है। सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और प्रत्याशी सोशल साइट्स के माध्यम से अपनी पार्टी और प्रत्याशी के समर्थन में माहौल तैयार करने में लगे हुए हैं।
लोकसभा चुनावों में इस बार प्रत्याशी जितनी जनसभाएं और रैली में जुटे हुए हैं उतना ही उनके कार्यकर्ता और समर्थक सोशल मीडिया पर जुटे हुए हैं। किसी भी पार्टी के प्रत्याशी की जनसभा, रैली से लेकर उसकी अपील और उससे जुड़ी अच्छी बातों को बड़ी तेजी से फेसबुक, व्हाट्स एप, ट्विटर आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेअर और पोस्ट किया जा रहा है। इतना ही नहीं पार्टी के दिग्गज नेताओं से लेकर पार्टी की नीतियों का बखान हो या फिर दूसरी पार्टी और उसके प्रत्याशी की आलोचना हो, इन सभी में कार्यकर्ता काफी सक्रिय हैं। जैसे ही किसी नेता ने कोई विवादित बोल बोले उधर तुरंत ही उसकी वीडियो और पोस्ट वायरल कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से फेसबुक पर कार्यकर्ता सबसे अधिक सक्रिय हैं। कार्यकर्ता और समर्थक दिन भर अपने प्रत्याशी की जनसभाएं, रैली की फोटो-वीडियो से लेकर प्रत्याशी के लिए माहौल बनाने वाली पोस्ट अपलोड करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं की जितनी सक्रियता अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उसके काम, पार्टी की नीतियों आदि का सहारा लिया जा रहा है उतना ही विपक्षी दलों के प्रत्याशियों की आलोचना और कटाक्ष की पोस्ट डालकर भी माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें