फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम की उम्मीद्वारी खारिज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने मंगलवार को जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह से मुलाकात की। पूर्व मंत्री ने उन्हे भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे गये फैक्स की कॉपी सौंपी, जिसमें सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां की बदजुबानी का संज्ञान लेकर उनकी उम्मीदवारी खारिज करने की मांग की है।
विज्ञापन

आयोग के भेजे पत्र में नवेद मियां ने कहा है कि आजम खां लगातार भड़काऊ भाषण दे रहे हैं।लेकिन चुनाव आयोग की तरफ से उनपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे रामपुर का माहौल खराब हो रहा है। 9 मुकदमों के बाद भी आजम बेलगाम हैं। इसलिए उम्मीदवारी खारिज की जाए। उन्होंने जिलाधिकारी से सभी तथ्य आयोग को भेजने की मांग की। इस मौके पर पूर्व मंत्री के साथ उनकी पत्नी बेगम यासीन अली खां उर्फ शाहबानो और पीआरओ काशिफ खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें