रामपुर। बीस साल बाद रामपुर में ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट होगा। इसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, भोपाल, उत्तराखंड और लखनऊ समेत कई टीमें प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट गांधी स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट पांच दिसंबर तक चलेगा।
रामपुर इंवेंटेशन ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता के सचिव मुमताज खां और जिला हॉकी के पूर्व सचिव महफूजउर्रहमान खां ने कहा कि रामपुर में ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट होगा। इसमें विभिन्न राज्यों की 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। बताया कि टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड की टीमें हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता स्वार रोड स्थित गांधी मैदान में आयोजित की जाएगी, जो 25 नवंबर से शुरू होगी। पांच दिसंबर तक चलने वाली यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर की है। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह करेंगे।
उन्होंने कहा कि रामपुर को एक लंबे अर्से बाद फिर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि जिस रामपुर को हॉकी के लिए जाना जाता है, वही काम यहां की पहचान हो। उन्होंने टूर्नामेंट को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर मीडिया इंचार्ज फईम कुरैशी, आसिफ खां, यूूसुफ खां, फिरासत खां आदि मौजूद रहे।