फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन का बैंड-बाजा-बारात तैयार, दूल्हे का पता नहीं

Mon, 19 Nov 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
शंकरपुर स्थित आवास पर भाजपा के पदाधिकारियों से मुलाकात करते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्ष के गठबंधन पर निशाना साधा। कहा कि गठबंधन कंफ्यूज है, बैंडबाजा और बारात तैयार है लेकिन, दूल्हे का पता नहीं है। कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों ने सरकार को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है।  

केंद्रीय मंत्री ने रविवार सुबह शंकरपुर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें लोकसभा चुनावों को लेकर निर्देश दिए। प्रेसवार्ता करते हुए विपक्ष के गठबंधन पर सवाल उठाए। कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के कारण देश और विदेश उनका सम्मान कर रहा है वहीं विपक्षी परेशान हैं।  
विज्ञापन


विपक्ष ने बेमेल गठबंधन बनाया है जो स्वयं उनके लिए चुनौती है। विपक्षी गठबंधन कंफ्यूज है बाजा-बारात सब तैयार है लेकिन, दूल्हे का पता नहीं। गठबंधन में ही करीब दो दर्जन से अधिक लोग प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार हैं।  

विकास और राष्ट्रविरोधी ताकतों ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है। मनगढंत और फर्जी कहानियों और मुद्दों के आधार पर देश के विकास और सुरक्षा के प्रति भ्रम पैदा करने की साजिश कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी लोकसभा चुनावों के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, राकेश मिश्रा, कपिल आर्य, जागेश्वरदयाल दीक्षित, राजीव मांगलिक, जुुगेश अरोरा, ख्यालीराम लोधी, हंसराज पप्पू, प्रेमशंकर पांडेय, महासिंह राजपूत, ज्वाला प्रसाद गंगवार, पन्ना लाल सैनी, सुभाष भटनागर, प्रमोद आहूजा, अवधेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें