फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकिया में बैंड बाजे के साथ निकाली गई महारानी पदमावती की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। क्षेत्र के ढकिया गांव में बैंड बाजे के साथ महारानी पद्मावती की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। शोभायात्रा का जगह जगह फूल वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ढकिया में गुरुवार से शुरू हुए प्राचीन ध्वजा मेला के पहले दिन महारानी पद्मावती की बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा विधायक राजबाला ने ग्राम देवता स्थान से फीता काटकर किया। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड बाजों पर युवक थिरकते चल रहे थे। उनके पीछे महारानी पद्मावती, श्रीकृष्ण की बांसुरी पर बैठी सरस्वती, पहाड़ों पर दुर्गा जी, भरत के बांण पर बैठे हनुमान जी, शनिदेव की झांकियां चल रही थी। झांकियां मुख्य बाजार से होती हुई गांव के विभिन्न रास्तों से होकर ध्वजा मेला प्रांगण में पहुंची। जहां महारानी पद्मावती की ध्वजा फहराकर मेले का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा का जगह जगह महिला पुरुषों ने फूल वर्षाकर जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा जिन जिन मार्गों से गुजरी वहां का वातावरण भक्तिमय हो गया। सुरक्षा के लिए शोभायात्रा के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा। शोभायात्रा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मेला कमेटी के अध्यक्ष डा. राजपाल सिंह, महामंत्री डा. मनोज कुमार सिंह, कुंवरपाल सिंह, सतीश कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें