फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजियों के जुलुस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। पट्टी कलां के मझरा घोसीपुरा में दूसरे समुदाय के लोगों ने ताजियों के जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। आरोप लगाया है की ताजियों के जुलूस में शामिल कुछ युवक उनके घरों पर पत्थर मार कर नुकसान पहुंचते हैं। जिससे शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम घोसीपुरा के तमाम लोग पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत कि दो दिन पूर्व घोसीपुरा में मेहंदी का जुलूस निकला था। जुलूस में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने उनके घरों के सामने आतिशबाजी कि और घरों पर पत्थर फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की। लोगों ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर ताजियों के आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। पत्र पर हरपाल सिंह ओम प्रकाश, कुलदीप, राजेश और बंटी आदि के हस्ताक्षर हैं। उधर चौकी इंचार्ज महेश पाल सिंह ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस के दौरान पुलिस व्यवस्था चौकसी के लिए तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें