फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुहैर खान ने शूटिंग में किया शहर का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जुहैर खान ने शूटिंग में किया रामपुर का नाम रोशन
विज्ञापन

रामपुर। शहर के एक और होनहार ने शूटिंग के क्षेत्र में नाम रोशन किया है। महज 12 साल और 10 दिन की आयु में ही शहर के जुहैर खान ने प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप (ट्रैप शूटिंग इवेंट) में स्वर्ण पदक हासिल किया है। जुहैर का अगला लक्ष्य भारतीय जूनियर शूटिंग टीम का हिस्सा बनने का है।
विज्ञापन

नगर के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं अलग-अलग क्षेत्रों में शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। अनमोल सक्सेना ने अमेरिका में नासा के सहयोग से आयोजित कैनसेट प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाली टीम का हिस्सा बन नाम रोशन किया। योग्यता बोरा ने जूनियर हॉकी टीम में जगह बनाकर शहर की प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब शूटिंग में शहर के एक बच्चे नाम रोशन किया है। नगर के बरेली गेट निवासी बाबर खान दिल्ली में व्यवसाय करते हैं। उनका बेटा जुहैर खान गाजियाबाद के डीपीएस में कक्षा सात का छात्र है। जुहैर खान ने हाल ही में मुरादाबाद में आयोजित 7वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप (ट्रैप शूटिंग इवेंट) में प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता 29 जून से 2 जुलाई तक यूपी रायफल स्टेट एसोसिएशन की ओर से हुई जिसमें करीब एक हजार से अधिक 12 से 21 साल तक आयु के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में जुहैर खान ने सबसे कम उम्र में स्वर्ण पदक जीता है। अब वह अक्तूबर माह में प्रस्तावित नोर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं। जुहैर खान के पिता बाबर खान ने बताया कि वह भी निशानेबाज हैं और जुहैर को प्रशिक्षण वही देते हैं। जुहैर भारतीय निशानेबाजी की जूनियर टीम में 2018 में हिस्सा बन सके यह उनका सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें