रामपुर। डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर परिवहन विभाग की ओर से शनिवार रात चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 वाहन पकड़े गए और 2.79 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। साथ ही दो वाहन सीज किए गए।
शनिवार रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक अभियान चलाया गया। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नवीन मंडी और मानपुर तिराहा पर चेकिंग के दौरान दो ओवरलोड वाहन सीज किए गए।
अभियान में टैक्स जमा न करने वाले तीन डंपर, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने वाले पांच वाहन, बिना रिफ्लेक्टर टेप के चार वाहन और बिना हेलमेट, रॉंग साइड व सीट बेल्ट के 36 वाहन चालान किए गए। कुल 2.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।