फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पचास हजार से अधिक लोगों ने अवधि निकल जाने के बाद भी नही लगवाई दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद 50 हजार से अधिक लोग दूसरी डोज लेना भूल गए हैं। जिले में लक्ष्य तुलना में सौ फीसदी लोग टीकाकरण की पहली डोज ले चुके हैं। लेकिन, पचास हजार से अधिक लोग समय निकल जाने के बाद भी टीकाकरण केंद्र नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

जिले में फरवरी माह में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण शुरू किया गया था। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 7236 और फ्रंटलाइन वर्करों के लिए 8557 लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। करीब 11 माह के अंदर जिले में स्वास्थ्य विभाग और फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया। अब इन लोगों को एहतियाती डोज लगाई जा रही है। वहीं, मार्च माह में बुजुर्गों के टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। उसके बाद युवाओं और किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ लेकिन, कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण पर जोर दिया। इसके लिए धर्म गुरुओं से लेकर प्रशासन के साथ प्रधानों का सहयोग लिया गया। जिसके बाद टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ी। लेकिन, जिले में अब भी 50 हजार से अधिक लोग ऐसे हैं, जिनकी दूसरी डोज लगवाने की अवधि निकल चुकी है और वो लोग टीका लगवाने टीकाकरण केंद्र नहीं पहुंच रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों को तलाश कर डोज लगवाने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें