फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में तेज बस लेकर घुसा ड्राइवर, 50 घायल 

Sat, 09 Jul 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
मिलक में ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
 दिल्ली से पीलीभीत जा रही तेज रफ्तार पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे दुगनपुर गांव में हाईवे पर पंक्चर खड़े ट्रक में जा घुसी। इस भीषण हादसे में 50 लोग घायल हो गए। हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस की सीटें तक उखड़ गईं। यात्रियों की चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और घायलों को सीएचसी ले गए। यात्रियों के मुताबिक, हादसा चालक की लापरवाही की वजह से हुआ है। तेज गाड़ी चलाने से मना किया गया था लेकिन वो नहीं माना। 
 
शुक्रवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से पीलीभीत जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र के दुगनपुर गांव में हाईवे पर डिवाइडर से सटा हुआ पंक्चर ट्रक खड़ा था। बताते हैं कि तेज रफ्तार होने के कारण चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस पीछे से ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन


 हादसा इतना तेज था कि बस की सीटें तक उखड़ गईं और यात्री औंधे मुंह गिर पड़े। सुबह का वक्त होने के कारण कुछ यात्री नींद में थे, जिसकी वजह से उनको संभलने का मौका तक नहीं। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जिस पर आसपास और गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। इधर, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


बस का परिचालक सीटों के बीच में फंस गया था। नाजुक हालत में उसे रामपुर भिजवाया गया। वहीं अन्य घायल यात्रियों को एंबुलेंस के जरिये सीएचसी भिजवाया। हादसे में 50 से ज्यादा यात्री घायल हुए। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं। इनमें से 34 यात्रियों का इलाज सीएचसी में कराया गया। बाकी को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में ट्रक का क्लीनर भूरा निवासी बरेली भी घायल हुआ है।  इधर, बस चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें