फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

496 को मिलेंगे कांशीराम आवास

Sat, 27 Aug 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
लालपुर बिजलीघर के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर पंडाल लगाते मजदूर
विज्ञापन

विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के 496 गरीबों को कांशीराम आवास दिए जाएंगे। आवासों के आवंटन पत्रों का वितरण नगर विकास मंत्री आजम खां 28 अगस्त को जिला सहकारी बैंक के सभागार में करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

कांशीराम आवासीय कालोनी योजना के तहत शहर में नादरबाग और पहाड़ी गेट पर कालोनी विकसित है। इन दोनों स्थानों पर डेढ़ हजार से ज्यादा आवास हैं। पहाड़ी गेट स्थित कालोनी में ही करीब पांच सौ आवास हैं। कुछ समय पहले 496 आवासों का निर्माण पूरा कराया जा चुका है। इन आवासों के आवंटन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के तहत 12 सौ लोगों को आवास के लिए पात्र पाया गया था,जिसमें 496 आवासों के आवंटन का काम अब शुरू किया गया है। 496 गरीब के आवासों के आवंटन पत्रों का वितरण अब 28 अगस्त को होगा। डीसीबी सभागार में नगर विकास मंत्री आजम खां गरीबों के आवास का आवंटन का पत्र का वितरण करेंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने अफसरों की तैनाती शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें