फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर सिंचाई विभाग के कर्मचारी से 4.30 लाख हड़पे

Sat, 19 Sep 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। प्लॉट बेचने का झांसा देकर सिंचाई विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी से 4.30 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी ने बैनामा कराने में टालमटोल शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पीड़ित को पता चला कि जिस प्लॉट को आरोपी अपना बता रहा था, वह उसका था ही नहीं। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के जनुनागर गांव निवासी जागन लाल सिंचाई विभाग में कर्मचारी हैं। न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार उनकी पहचान नगला गनेश निवासी अफजाल हुसैन से हुई थी। आरोप है कि अफजाल ने सैजनी नानकार में अपना 100 गज का प्लॉट बताते हुए उसकी कीमत पांच लाख रुपये बताई और बेचने की बात कही।
विज्ञापन

उसकी बातों पर भरोसा कर जागन लाल ने 27 जून 2022 को चेक से 2.50 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने शेष रकम की मांग शुरू कर दी और उससे 4.30 लाख रुपये ले लिए।
कई बार बैनामा कराने के लिए कहने के बावजूद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। शक होने पर जब प्लॉट के संबंध में जानकारी की गई तो पता चला कि आरोपी उस जमीन का मालिक नहीं है। इसके बाद रुपये वापस मांगने पर भी वह टालता रहा। इस दौरान अफजाल ने गाली-गलौज करते हुए रकम वापस करने से इनकार कर दिया और अधिक तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी।
जिसके बाद पीड़ित ने थाना पुलिस और पुलिस अधीक्षक को भी मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें