फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक व स्नातकोतर में एक बार फिर बढ़ी प्रवेश की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विवि ने स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष (प्रवेश परीक्षा वाले विषयों को छोड़कर) में प्रवेश की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी कालेजों को तीस जुलाई तक प्रवेश लिए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय रजा डिग्री कालेज की प्रवेश समिति सदस्या डा. बेबी तबस्सुम ने बताया कि पहले विवि प्रशासन ने 25 जुलाई तक प्रवेश की तिथि बढ़ाई थी। अब इसे 30 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। जिसमें नवीन पंजीकरण से लेकर इच्छित डिग्री कालेज में मुद्रित प्रति जमा करने, पंजीकरण प्रति को ऑनलाइन दर्ज किए जाने से लेकर सभी पंजीकृत छात्रों के प्रवेश को सुनिश्चित करने के लिए 28 से 30 जुलाई तक का समय दिया है। प्रक्रिया में पूर्व में पंजीकरण करा चुके छात्र-छात्राएं भी शामिल हो सकते हैं। रजा डिग्री कालेज में बीएससी गणित और बीए में ही सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें