फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी के लिए चलेंगीं पांच नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

शिमला में आनी के करीब 150 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को परिवहन मंत्री जीएस बाली से मिला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और विधायक खूबराम आनंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री जीएस बाली के सामने बस डिपो खोलने की घोषणा को जल्द सिरे चढ़ाने की मांग रखी, जिस पर परिवहन मंत्री ने असमर्थता जताई। लेकिन कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि मंत्री उनको निराश नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की मांग पर परिवहन मंत्री की ओर से आनी के लिए पांच नई बसें, पैट्रोल पंप, डिनोमिनेशन सेल, दो मैकेनिक तत्काल प्रभाव से आनी में शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि 21 सितंबर को वे आनी में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाली उनकी बस डिपो खोलने की मांग जरूर पूरी करेंगे। इस दौरान बीसीसी अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, जिप सदस्य ममता ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा वर्मा, बीडीसी सदस्य प्रतिमा सुमन, गुड्डी देवी, रामकृष्ण ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता फकीरचंद वर्मा, परसराम, ख्यालेराम शर्मा, सतपाल, केआर ठाकुर, जयचंद चौहान, महेंद्र कायथ, संतोष ठाकुर, हिम्मत राम सेवक, भगवान दास, सुरेंद्र ठाकुर, बेलीराम शर्मा, कुंभदास, बेलीराम ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें